एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सराफा कारोबारियों की हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रही। सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सराफा मंडी में सभा की। सभा में सराफा कारोबारियों के समर्थन में सभी व्यापार मंडलों की सहमति से 27 मार्च को प्रस्तावित बाजार बंदी को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस माह की दो तारीख से चल रही सराफा कारोबारियों की हड़ताल के तहत सराफा कारोबारी 17 मार्च को दिल्ली महारैली में शामिल हुए। लौटकर सभा में उन्होंने रैली के बारे में विस्तार से बताया। रैली से कोई नतीजा न निकलते देख अनिश्चितकालीन बंदी का निर्णय किया गया। जिला स्तर पर सांसदों का घेराव करने का भी निर्णय किया गया। सराफा कारोबारियों ने यह भी निर्णय किया कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती तब तक वे अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे।
सभा में आलोक रस्तोगी, अमित गुप्ता, दिनेश रस्तोगी, राकेश साहू, दिलीप गुप्ता, अंकित रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, महेश सोनी, नीरज रस्तोगी, कौशल रस्तोगी, पवन कुमार, धर्मेंद्र, कृष्ण कुमार गुप्ता, आशीष वर्मा, विपिन राजपूत, अंकुश वर्मा, संतोष मिश्रा, उपनेश अवस्थी, आदि मौजूद रहे।