फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 17 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
- बहन को करवा देकर साइकिल से लौट रहा था बुजुर्ग 
विज्ञापन

- सीतापुर जिले के भदफर क्षेत्र में हुआ हादसा
 सीतापुर जिले की पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना खीरी के गांव नौवापुर निवासी 61 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद घायल हो गया। वह सीतापुर जिले में रह रही अपनी बहन को करवा देकर साइकिल से घर वापस लौट रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें नकहा सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन हालत खराब होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव नौवापुर निवासी लाल बहादुर ने बताया कि उनके चचेरे भाई लक्ष्मण प्रसाद सीतापुर के गांव आमानगर में रह रही अपनी बहन जुगरा को करवा देने शनिवार को गए थे। रविवार को वापस आते समय भदफर पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव रमुवापुर के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे लक्ष्मण घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने भाई को 108 ऐंबुलेंस से सीएचसी नकहा में भर्ती कराया, जहां से हालत खराब होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए, लेकिन इसी बीच लक्ष्मण प्रसाद ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें