फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ दिलाई
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभातफेरी
लखीमपुर खीरी। जिले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में भी इस मौके पर कार्यक्रम हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में प्रभातफेरी निकाली और राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को याद किया।
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि सद्भावना दिवस मनाने का उद्देश्य विभिन्न धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। डीएम ने इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एडीएम अरुण कुमार सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने नगरपालिका कर्मचारियों को सद्भाव, भाईचारे, एक दूसरे का सहयोग करने और भेदभाव रहित व्यवहार करने का संकल्प दिलाया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने ब्लॉक कुंभी के गांव अहमदनगर में प्रभात फेरी निकालकर श्रमदान किया। गांव निवासी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, आशा, एएनएम, रसोईया आदि को सम्मानित किया।
निघासन। कांग्रेस के महाजनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस महासचिव रवि तिवारी ने ग्रामीणों के साथ निघासन ब्लाक के हरसिंगपुर में प्रभातफेरी निकाली। रवि तिवारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में सुधार हो या कंप्यूटर क्रांति यह सब राजीव गांधी की देन है। उन्होंने देश के युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का मताधिकार दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार, ब्रज बिहारी शुक्ला, विकास राज, राहुल बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। तहसील सभागार में राजीव गांधी की जयंती प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान एसडीएम स्वाति शुक्ला, तहसील दार सुशील कुमार सिंह लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे।
बरबर। अधिशासी अधिकारी सपना भारद्वाज ने नगर पंचायत बरवर कार्यालय में एकता व सांप्रदायिक सद्भाव की शपथ दिलाई। उधर, पसगवां ब्लॉक में कोई कार्यक्रम नहीं मनाया गया।
विज्ञापन

पलियाकलां। नगर पालिका में सद्भावना दिवस में ईओ महेंद्र कुमार चौधरी ने सभी कर्मचारियों को सद्भावना प्रतिज्ञा दिलाई। तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। यहां पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह समेत सभी कर्मचारी व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें