फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केंद्रीय मंत्री ने छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
बालिका दिवस पर छात्राओं को सम्मानित करते सांसद व विधायक।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस : इंटर टॉपर बालिका को 20 हजार तो हाईस्कूल-इंटर की टॉपटेन छात्राओें को मिली पांच-पांच हजार की सौगात
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जीआईसी ग्राउंड में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने इंटरमीडिएट में टॉपर बालिका अंजली कुशवाहा को 20 हजार का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायकों व अफसरों ने जनपद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉप 10 बालिकाओं को पांच-पांच हजार का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री समेत विधायकों व अफसरों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का कैलेंडर लांच किया। कार्यक्रम में धरोहर सांस्कृतिक दल के कलाकार उमेश तिवारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश कुमार साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
गोला में भी मेधावी बालिकाएं की गईं पुरस्कृत
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राएं पुरस्कृत की गईं।
अतिथियों ने हाईस्कूल की जिला स्तरीय मेरिट में स्थान पर प्राप्त करने वाली निधि वर्मा और इंटरमीडिएट में जिला स्तरीय मेरिट में स्थान पर प्राप्त साक्षी वर्मा को 5000 का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। डॉ. आदित्य कुमार पुरवार, कोषाध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा, प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया ने दोनों में मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें