फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का राहुल पर कसा तंज- जो अपनी शादी नहीं कर पाया, वह देश क्या चलाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। मंडी समिति के उद्घाटन में शनिवार को पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने राहुल गांधी पर तंज कसा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो अपनी शादी नहीं कर पाया, वो देश क्या चलाएगा। राहुल गांधी की 53 साल की आयु हो गई है। इतनी उम्र में अपने इलाके में किसी की शादी होती है भला। उन्होंने कहा कि जो रंगीन मिजाज होते हैं, वह बुजुर्गियत में ऐसा करते हैं। टेनी की इन बातों पर खूब ठहाके लगे।
विज्ञापन

टेनी ने अपने संबोधन में महागठबंधन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठकों में चर्चा होती भी है तो राहुल गांधी की शादी की। ऐसे में यह महागठबंधन देश का क्या भला कर पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें