फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चारपाई के नीचे आ बैठा मगरमच्छ

विज्ञापन
मुराउनपुर्वा गांव के एक घर में घुसा मगरमच्छ
विज्ञापन
खमरिया। थाना खमरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूसेपुर के मजरा मुराउनपुरवा में तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ रात करीब 10 बजे पुत्तीलाल मौर्य के घर में घुस आया।
विज्ञापन

पुत्तीलाल को घर में जब कुछ अजीबोगरीब हलचल नजर आई तो उसने देखा कि विशालकाय मगरमच्छ चारपाई के नीचे बैठा है। वह डर कर घर से भाग खड़ा हुआ और गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। रेंजर धौरहरा को फोन से जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने टीम भेजकर ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें