फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वर्दी विवाद ने पकड़ा तूल, निजी बसों के चालकों ने किया हंगामा

Fri, 03 Apr 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के बैनर तले प्रदर्शन करते चालक। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। प्राइवेट बस यूनियन के बस अड्डे पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन से जुड़े दर्जनों बस चालक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। वर्दी विवाद को लेकर भड़के चालकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और हड़ताल पर डट गए।
विज्ञापन

बताया गया कि संगठन की निर्धारित वर्दी पहनकर पहुंचे चालकों को बस मालिकों ने काम करने से मना कर दिया, जिससे विवाद शुरू हो गया। चालकों का आरोप है कि बस मालिक उन पर अपनी शर्तें थोप रहे हैं और संगठन की पहचान को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वर्दी और संगठन के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
वहीं, बस यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और पहचान के लिए केवल स्थानीय यूनियन की वर्दी और लोगो ही मान्य होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम न मानने वाले चालकों को बसों पर नहीं रखा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान चालक मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि वर्दी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले उसके मालिक ने मारपीट की, जिससे उसका कान का पर्दा फट गया। इस आरोप के बाद चालकों में आक्रोश और बढ़ गया। विवाद के चलते कस्बे की परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। बस अड्डे के बाहर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही, हालांकि बाद में यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

फिलहाल चालक पलिया-भीरा मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर डटे हुए हैं और हड़ताल जारी है। महासंगठन की ओर से मुख्यमंत्री, एसडीएम और सीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया है। मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें