फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार की टक्कर से अज्ञात वन्यजीव घायल, तलाश में जुटा वन विभाग

विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते एफडी,डीडी दुधवा।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के गौरीफंटा मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से अज्ञात वन्यजीव घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब आठ बजे गौरीफंटा मार्ग पर दुधवा बैरियर पर वन कर्मियों की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बेलराया चीनी मिल के इंजीनियर की स्विफ्ट डिजायर कार का अगला हिस्सा दबा मिलने पर कर्मियों ने कार को किनारे खड़ा कर इसकी जानकारी डीडी दुधवा को दी। मौके पर पहुंचे उप-निदेशक ने इंजीनियर और ड्राइवर से इस बाबत कड़ी पूछताछ की।
विज्ञापन

इस पर ड्राइवर ने कार से किसी वन्यजीव के टकराने की बात स्वीकार की। एफडी ललित वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वन कर्मियों से घायल अज्ञात वन्यजीव की तलाश के निर्देश दिए। वनकर्मियों ने कांबिंग भी की, लेकिन वन्यजीव नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास 20 कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही वन कर्मियों की टीम गठित कर घायल वन्यजीव की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें