पलिया सीएचसी में दुर्घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
पलियाकलां। निघासन रोड पर बोझवा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सामने जा रही बैलगाड़ी में घुस गई। जिसमें बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पलिया के टेहरा देहात निवासी रामशंकर का 28 वर्षीय पुत्र सचिन किसी काम से शुक्रवार को निघासन गया था। जहां से वह देर रात बाइक से पलिया वापस आ रहा था। बताया जाता है कि निघासन रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने उसकी बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सामने जा रही बैलगाड़ी में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन काफी दूर उछलकर गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव सीएचसी लाई, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। संवाद
पलिया सीएचसी में दुर्घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।