फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित ट्रक खंती में पलटे ट्रक के ऊपर पलटा, तीन दबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। नेशनल हाईवे पर गांव जलालपुर के पास सोमवार सुबह खंती में पलटे एक ट्रक के ऊपर मंगलवार तड़के अनियंत्रित होकर दूसरा ट्रक भी पलट गया। हादसे में ट्रक की देखरेख के लिए वहां सो रहे तीन लोग नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने दबे लोगों को निकाला। एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां भेजा, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को नेशनल हाईवे पर जलालपुर के पास खंती में ट्रक पलट गया था। उस ट्रक के तीन लोग सोमवार रात में वहीं पर सो रहे थे। मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे सीतापुर की ओर से आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर उसी पलटे हुए ट्रक के ऊपर पलट गया। इससे वहां सो रहे लोग अर्शदीप (23), मुमताज (24) और लाडी (18) निवासीगण मोंगा, पंजाब दब गए।
सूचना मिलने पर उचौलिया पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस से पसगवां सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने घायल लाडी को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पलटे ट्रक में प्लाईवुड लेकर चालक असम से हरियाणा जा रहा था। ट्रक चालक और ट्रक सवार अनूपपुर हापुड़ निवासी दो अन्य लोग राशिद और मस्जिद मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मृतक लाडी के परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन




वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

पलियाकलां। संपूर्णानगर रोड पर तेज रफ्तार किसी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मरौंचा गांव निवासी छेदालाल का 50 वर्षीय पुत्र मायाराम यादव किसी काम से पलिया साइकिल से आया था। सोमवार की शाम घर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार किसी वाहन ने साइकिल सवार को सामने से अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह काफी दूर जाकर गिरा। हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें