उचौलिया। कस्बे के एक ढाबे पर काम करने वाले कारीगर की सोमवार रात तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ढाबा संचालक बादशाह यादव ने बताया कि गांव बरनैया निवासी भारत उनके ढाबे पर कारीगर का काम करता था। सोमवार देर रात उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाकर दिखाया गया। हालत गंभीर बताकर इलाज नहीं किया गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद