फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस ने तीन को कुचला, एक गंभीर

Tue, 01 Dec 2015 12:10 AM IST
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगी एक निजी बस की चपेट में आकर लखीमपुर रोड पर अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग घायल हो गए। बाद में बस रेलवे ट्रैक पर पलट गई, इस कारण तीन ट्रेनें लेट हुईं।
विज्ञापन

कुंभी ब्लाक क्षेत्र के गांव अहमदनगर को एक बस पोलिंग पार्टी लेकर गई थी। शाम को बस ने लखीमपुर रोड पर एक होटल के पास सेक्टर मजिस्ट्रेट की बोलेरो को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद अनियंत्रित बस चालक ने नानक पुलिस चौकी के पास सड़क के किनारे खड़े निर्वाचन अधिकारी जयनाथ यादव, भूमि संरक्षण के जेई, सह निर्वाचन अधिकारी एडीओ एजी रूपचंद को भी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गए।
इसके बाद बस लेकर चालक भाग निकला। इस दौरान हड़बड़ाहट में उसने रेलवे लाइन के पास साइकिल सवार रूपराम दिवाकर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस बाद बस रेलवे बैरियर में घुस गई। टक्कर से बस का बाएं तरफ का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बस रेलवे ट्रैक पर गिर गई।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात गेटमैन महावीर ने गोला स्टेशन मास्टर और आरपीएफ लखीमपुर को सूचना दी। इधर जानकारी मिलने पर कोतवाल एके उपाध्याय और रेलवे के कई लोग मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक रेलवे ट्रैक से बस को हटाने का काम जारी था। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयनाथ यादव और रूपचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट बलराम वर्मा भी सीएचसी पहुंचे।
इस घटना से शाम को लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को गोला में और लखनऊ से आने वाली पैसेंजर और सेंच्युरी एक्सप्रेस को लखीमपुर में रोक दिया गया। रेलवे ट्रैक से बस हटाने का काम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें