फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंदा, बालक की मौत

Wed, 15 Mar 2023 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। सीतापुर- बरेली नेशनल हाईवे पर दिलप्रीत पेट्रोलपंप चपरतला के निकट अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार रौंद दिया। हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पसगवां के भोगियापुर गांव निवासी नीरज अपने 10 वर्षीय पुत्र आयुष और एक अन्य साथी के साथ सीतापुर की तरफ जा रहे थे। करीब 2:30 बजे जैसे ही वे मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला गांव के दिलप्रीत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित डीसीएम इनको रौंदते हुए चली गई। इसमें यह तीनों बाइक सवार डीसीएम के नीचे आ गए और मोटरसाइकिल भी फंस गई।
डीसीएम चालक ने जब ब्रेक लगाया तब तक बालक टायर के नीच आ चुका था। वह कई मीटर तक घिसटता रहा। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अन्य दोनों बाइक सवार भी घायल हो गए। उन्हें 108 नंबर एंबुलेंस से पसगवां सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें