फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, शीशा तोड़कर बाहर गिरा चालक

Sun, 09 Aug 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हादसे के क्षतिग्रस्त कार।संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज (खीरी)। लड़ैती देवी पंप के सामने रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग और एक पहिया भी टूटकर अलग हो गया। हादसे में चालक शीशा तोड़कर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल की पहचान लखनऊ के विजयनगर निवासी चंद्रशेखर भट्ट के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को महोली सीएचसी भेजा। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। संवाद

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, चार दिन से था लापता

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के राजापुर निवासी विशाल कश्यप (18) की रविवार सुबह करीब पांच बजे पटेलनगर के पास रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका एक हाथ कट गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने अपना नाम-पता आदि बताया, लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सरोज कश्यप का पुत्र विशाल पांच अगस्त को घर से निकला था और वापस नहीं आया। परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। परिजनों के मुताबिक वह चार दिन से लापता था।
विज्ञापन

सीओ सदर विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। हादसा ट्रेन से होना बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें