फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीमा पर पकड़ा गया 1.51 लाख का लावारिस माल

Fri, 30 Oct 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नेपाल में कैलाली एपीएफ ने पकड़ा तस्करी का माल। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली क्षेत्र के डोके बाजार में एपीएफ ने 1.51 लाख रुपये का लावारिस कपड़ा और हार्डवेयर का सामान बरामद किया। गश्ती दल को देखकर सामान ले जा रहीं महिला कैरियर थैले छोड़कर भारतीय जंगल में भाग गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर नेपाल के कंचनपुर जिले की पुनर्वास नगर पालिका वार्ड-11 में एपीएफ बीओपी के एसआई राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ महिलाएं जेब्रा थैलों में संदिग्ध सामान ले जाती दिखीं। पुलिस को देखकर वे थैले छोड़कर भारतीय सीमा के जंगल में भाग गईं।
एपीएफ जवानों ने थैलों की तलाशी ली तो उनमें सूट पीस, प्लाजो सेट, कोट-पैंट के कपड़े और हार्डवेयर सामग्री मिली। जब्त माल का मूल्य करीब 1.51 लाख रुपये आंका गया। जवानों ने सीजर की औपचारिकताएं पूरी कर माल स्थानीय कस्टम (भंसार) कार्यालय को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें