लखीमपुर पश्चिमी ब्लाक के पूर्व माध्यामिक शिक्षक संघ की सदर इकाई के हुए चुनाव में उमाशंकर त्रिवेदी को अध्यक्ष और चंद्रशेखर वर्मा को निर्विरोध मंत्री चुना गया। निर्विरोध चुने जाने के बाद दोनों नेताओं ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए सदैव शिक्षक हित में कार्य करने की बात कही।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरदवलपुरवा में मंगलवार को लखीमपुर पश्चिमी इकाई के लिए अध्यक्ष-मंत्री पद का चुनाव होना था, नियत समय तक दोनों उम्मीदवारों के विपक्ष में अन्य किसी सदस्य के पर्चा न भरे जाने के कारण चुनाव पर्यवेक्षक विनोद शुक्ला और जगत प्रकाश ने उमाशंकर त्रिवेदी को अध्यक्ष और चंद्रशेखर वर्मा को निर्विरोध मंत्री घोषित कर दिया। उमाशंकर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष और चंद्रशेखर दूसरी बार मंत्री बने।
चुनाव के बाद संघ के मंडलीय अध्यक्ष आदित्य अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा और मंत्री संतोष भार्गव ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रजनीश वर्मा, कोषाघ्यक्ष मानसिंह, शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, कुंभी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के अलावा शिक्षक कौशल किशोर, रवि शुक्ला, मनोज वर्मा, संजय वर्मा, अजय मिश्रा, गौरव शुक्ला, राकेश सिंह, राजमोहन, वेदप्रकाश यादव, विनय, पंकज वर्मा, आलोक मिश्रा, रामनरेश मिश्र व दिलीप वर्मा सहित कई पदाधिकारी व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
उधर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की फूलबेहड़ इकाई का भी चुनाव भी मंगलवार को हुआ। इसमें प्रभुनाथ प्रजापति अध्यक्ष और हरिओम गुप्ता मंत्री चुने गए हैं।