फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से ऊदबिलाव की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के दक्षिण निघासन रेंज अंतर्गत शारदा बैराज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऊदबिलाव की मौत हो गई। उधर से गुजर रहे एफडी संजय पाठक ने मृत पड़े ऊदबिलाव का शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय ले गए। डीडी डीटीआर ने उसके शव का पोस्टमार्टम के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि रविवार सुबह दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक सड़क मार्ग से कतर्निया घाट (वन्यजीव विहार) से जिला मुख्यालय आ रहे थे। इस दौरान उन्हें शारदा बैराज गेट से कुछ दूरी पर लौखनिया नर्सरी के निकट सड़क पर एक ऊदबिलाव का शव पड़ा दिखाई दिया। एफडी ने गाड़ी रोककर सड़क पर मृत पड़े ऊदबिलाव का शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय लाए। उन्होंने बताया कि उसके शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें