कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सरताज अली खान ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेशाध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री को फैक्स से भेजा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सरताज अली ने कहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है डॉक्टरों ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए आराम करने की सलाह दी है। इसलिए वह अपना कार्यभार और दायित्व संभालने में असमर्थ हैं।