फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी नहर में नहाने गए दो युवक डूबे, लापता

Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दोस्त साथ में गए थे नहर में नहाने      
विज्ञापन

देर शाम तक लगे रहे गोताखोर, नहीं लगा पता      
पुनर्भूग्रंट अंबारा मार्ग पर सीतापुर ब्रांच की शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाने गए नगर के दो युवक डूब गए हैं, जिनकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। देर शाम तक डूबे युवकों का पता नहीं चल सका है।      
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद मोहल्ला नीची भूड़ निवासी मोहम्मद शाहीन का पुत्र मोहम्मद साहिल अंसारी, इकबाल का पुत्र अरशद और मोहल्ले का ही आरिस, ऊंची भूड़ निवासी रजी अहमद का पुत्र मोहम्मद अयान और केडिया फार्म निवासी शफीक अहमद का पुत्र तालिक घर से बाइक पर सवार होकर नहर में नहाने के लिए निकले थे। बड़ी नहर के पुल से कुछ दूरी पर मोहम्मद साहिल और अरशद कपड़े उतार कर नहर में उतर गए और अन्य तीनों युवक पास में बाइक खड़ी करने लगे। साहिल और अरशद को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था, इसलिए वह दोनों नहर में डूबने लगे। तीनों साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के आगे उनकी एक न चली। युवकों ने घर वालों को आकर घटना की सूचना दी। युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नहर पर आकर तलाश अभियान शुरू किया गया। सीओ अशोक कुमार यादव ने नहर की झाल बंद कराकर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गोताखोरों को तलाश में लगा दिया गया है। किंतु देर शाम तक युवकों का कोई पता नहीं चल सका। साहिल लखनऊ में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है, जबकि अरशद ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें