गोला गोकर्णनाथ/ममरी। गोला और हैदराबाद थाना इलाके में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकाें की मौत हो गई, चार घायल हो गए।
शाहजहांपुर के कांट थाने के गांव सतौली निवासी 26 वर्षीय अरविंद पुत्र राम किशोर अपनी मां शरबती और छोटे भाई 21 वर्षीय परविंदर के साथ सोमवार की दोपहर एक ही बाइक से गोला शिव मंदिर दर्शन करने आ रहा था। मोहम्मदी रोड पर बगचन गांव के पास जनकपुर निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार और अरविंद की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गईं।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंचे हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह शाही घायल अरविंद और संजय को लेकर गोला सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, ममरी में सोमवार की सुबह रिश्तेदारी से वापस घर जा रहा सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव मेवा रामनगर निवासी 45 वर्षीय बाइक सवार मोतीलाल केशवापुर चौराहे के पास अनुबंधित बस की चपेट में आ गया। हादसे में मोतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। मेले में ड्यूटी पर मौजूद हैदराबाद थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही ने बताया कि घटना गोला कोतवाली क्षेत्र की बताई गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।