फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब समझकर दो युवकों ने गटका टायलट क्लीनर

Thu, 04 Feb 2016 04:23 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला व्यवसाई के यहां काम करने वाले दो युवक शराब समझकर टायलट क्लीनर गटक गए। हालत खराब होने पर दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव धरमापुर निवासी रमन सिंह गल्ला व्यवसाई हैं। उनके यहां इसी गांव का श्रीकेशन (30) और खैरहनी निवासी लल्लू राम (35) काम करते हैं। गुरुवार की सुबह वे ट्रैक्टर ट्रॉली में गल्ला भरकर पलिया जा रहे थे। दोनों ने धरमापुर से गल्ले से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लाकर रमन के अधर्निर्मित मकान के पास खड़ी की और घर के अंदर चले गए। वहां पर एक कमरे में चमचमाती दो बोतलें रखी थीं। दोनों ने समझा ये अच्छी क्वालिटी की शराब है।
दोनों ने पैकिंग खोली और आधी बोतल गटक गए। उसे पीने के कुछ देर बाद दोनों के पेट में जलन पड़ने लगी। जब जलन कम नहीं हुई तो वे लोग कस्बे के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गए और शराब पीने की बात बताई। डॉक्टर ने श्रीकेशन से उन बोतलों को लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

श्रीकेशन जब बोतलें लेकर गया तो डॉक्टर ने बताया कि ये शराब नहीं है टायलट क्लीनर है। इसमें तेजाब होता है और उसने इलाज करने से मना कर दिया। जलन से परेशान होकर उन लोगों ने रमन सिंह और अपने परिवार वालों को इस संबंध में जानकारी दी। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें