मौके पर जुटी भीड़। स्रोत :ग्रामीण
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के बेलहरी गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम अनवी पुत्री दीनदयाल की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दीनदयाल की पुत्री अनवी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह सड़क की ओर पहुंच गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम व चौकी प्रभारी सिकंदराबाद बृजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़क पर अक्सर भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
वर्जन
घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीर गौतम, थानाध्यक्ष नीमगांव
मौके पर जुटी भीड़। स्रोत :ग्रामीण