फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं से मारपीट, घर से निकाला

Sat, 28 Mar 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में महिलाओं ने पति व ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पहले मामले में चपकहा गांव निवासी 21 वर्षीय प्रिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले कबीरपुर निवासी मनोज मिश्रा के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता और उसे पीटता था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे आरोपी पति ने उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका एक वर्षीय बच्चा भी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में सरजूनगर निवासी कुमकुम मिश्रा ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले कस्बा ईसानगर निवासी सिद्धिकांत मिश्रा के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, पति सिद्धिकांत, सास मंजू देवी, ननद पल्लवी व गुड़िया मिश्रा दहेज से संतुष्ट नहीं थे और फ्रिज व अन्य सामान की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें