फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक ट्रैक्टर से जुड़ीं दो ट्रॉलियां पलटीं, 16 कांवड़िये घायल

Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान (खीरी)। गोला गोकर्णनाथ से जल चढ़ाकर लौट रहे कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर से जुड़ीं दो ट्रॉलियां सोमवार सुबह करीब आठ बजे लखीमपुर-गोला मार्ग पर दूध फैक्टरी के पास पलट गईं। हादसे में 16 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी फरधान पहुंचाया गया। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना तंबौर के अमरनगर निवासी कमलेश कुमार पाल ने बताया कि वह गोला गोकर्णनाथ से कांवड़ चढ़ाकर गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक कौशल कुमार के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे दूध फैक्टरी के पास पीछे वाली ट्रॉली का बल्ला टूट गया। ट्रैक्टर तेज गति में होने से वह ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसके धक्के से आगे वाली ट्रॉली भी सड़क किनारे पलट गई।
गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर पलटी, जिससे बड़ा हादसा बच गया। ट्रॉली पलटते ही फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंच गए और दस मिनट में ट्रॉली सीधी करवा दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फरधान पहुंचाया।
विज्ञापन

दुर्घटना में ग्राम प्रधान आसाराम (40), कमलेश कुमार (40), अरविंद कुमार (24), शिवबालक (40), शिवप्रताप (28), उत्तम कुमार (28), अमित कुमार (30), रमेश कुमार (35), सूरज (13), शिवकुमार (17), विनोद कुमार (17), मनीष (18), कन्हैयाल (13), शिवा (19), मैनेजर (40) और पंकज कुमार (25), निवासीगण अमरनगर, थाना तंबौर, जिला सीतापुर, घायल हुए।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित वाजपेई ने बताया कि ज्यादातर घायलों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर है। अरविंद कुमार को सिर में चोट के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ट्रॉली पलटने से सभी कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज करा दिया गया है। एक कांवड़िये के सिर में चोट के कारण ज्यादा दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

-महक शर्मा, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें