फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में चहलकदमी करते दिखे दो बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला पश्चिम रेंज जंगल से सटे लैनपुर और रानीगंज गांव आबादी के पास खेतों में दो बाघ चहलकदमी करते दिखाई दिए। बाघ को देख लोग उल्टे पांव वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बाघों ने एक छुट्टा गाय पर हमला कर उसे मार डाला। इसके बाद बाघ गाय को घसीटकर गन्ने खेत में ले गए। किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। जिससे उनकी खेती-बाड़ी चौपट हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि आबादी के पास दो बाघों की मौजूदगी की सूचना मिली है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें