तीज क्वीन को मुकुट पहनती है अतिथि
गोला गोकर्णनाथ। बाथम वैश्य महिला सभा के तत्वावधान में अध्यक्ष सुधा गुप्ता की उपस्थिति और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया।
आकांक्षा गुप्ता को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। गायन में रश्मि गुप्ता प्रथम, सरिता द्वितीय स्थान पर रहीं। अनुश्री गुप्ता का नृत्य काफी सराहा गया। समूह नृत्य में प्रीति लोहिया, मिताली गुप्ता, दीपिका गुप्ता, अंशिका गुप्ता, रेमी गुप्ता, बरखा गुप्ता की टीम को प्रथम स्थान मिला। साथ ही मोहिनी निखिल गुप्ता ने चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण पर कविता पेश की।
संचालन दीपिका गुप्ता ने किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता विजेताओं को नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मंत्री रत्ना गुप्ता, अंजलि गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद