फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आबादी से सटे खेत में विचरण करते दिखे दो बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट से सटे इंदिरानगर गांव आबादी के पास खेतों में सोमवार सवेरे दो बाघ चहलकदमी करते दिखाई दिए। खेतों में दो बाघों को विचरण करते देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और वे उल्टे पांव वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने आबादी के पास बाघ मौजूदगी की पुष्टि करते हुए सतर्कता बरतने की बात कही। कुछ देर खेतों में विचरण करने के बाद दोनों बाघ फिर जंगल की ओर चले गए,तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने बताया कि इंदिरानगर गांव के पास दो बाघों की मौजूदगी की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम गठित कर निगरानी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें