उचौलिया। रविवार शाम 11 केवीए लाइन की अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई, जो सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। चौबीस घंटे से अधिक समय तक बिजली न मिलने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। बिजली कब तक बहाल होगी। इस बोर में विभागीय लोग भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विभागीय लोगों ने बताया कि लखीमपुर स्टोर से केबल मरम्मत का सामान लेकर टेक्नीशियन सोमवार शाम तक आएगा। इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू होगा। जेई सुशील वर्मा ने बताया स्टोर से सामग्री आते ही मरम्मत का काम शुरू कराकर जल्द से जल्द से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद