फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईंटें-सीमेंट खरीदवाने के नाम पर 90 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। एक जालसाज ने ईंटेंं और सीमेंट खरीदवाने के नाम पर दो ग्रामीणों से 90 हजार रुपये ठग लिए। गांव मूड़ा ग़ालिब निवासी रामाधार पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुइया मदारपुर निवासी संजय ने उन्हें मोहम्मदी के एक भट्ठे से कम रेट पर ईंटें दिलाने की बात कहकर बुलाया। ईंटें दिखाने के बाद उसने 40 हजार रुपये ले लिए, लेकिन फिर ईंटें नहीं भिजवाईं। कई बार फोन किया लेकिन आरोपी का नंबर बंद मिला।
विज्ञापन

उधर, फिरोजपुर निवासी लक्की सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संजय ने सीमेंट दिलवाने के लिए 50 हजार रुपये चार फरवरी को लिए थे। दुकान पर ले जाकर सीमेंट भी दिखाई। सौदा तय होने पर वह सीमेंट लादने के लिए पल्लेदार बुलाकर लाने की बात कहकर चला गया और फिर नहीं लौटा। पुलिस ने रुपये हड़पने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें