फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो चोर पकड़े, एलसीडी सहित तमाम सामान बरामद

Sat, 08 Nov 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर गांव श्रीनगर के आंगनबाड़ी और पंचायत भवन समेत छह जगह हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से एलसीडी, बैट्री, मोटर, साइकिल सहित तमाम सामान बरामद किया गया गया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि श्रीनगर गांव में चोरों ने आंगनबाड़ी, पंचायत भवन के अलावा देशराज, कनौजी, राममूर्ति, रामलोटन के घरों से एलसीडी और मोटर साइकिल सहित चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस मुखबिर और सीसीटीवी की मदद से चोरों तक पहुंची। श्रीनगर निवासी अनूप कुमार तिवारी और सुनील वाल्मीकि के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को दोनों का चालान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें