फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र गैरहाजिर, वेतन रोका

विज्ञापन
छात्राओं से जानकारी लेते हुए डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल: स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को बिजुआ ब्लॉक के संविलियन विद्यालय पूजागांव, संविलियन विद्यालय जौहरा, दाउदपुर सहित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। डीएम ने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। लापरवाही पर बीईओ को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले सुबह 08.50 बजे पूजागांव पहुंचीं। यहां का आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। कक्षा तीन के छात्र आकाश से दीवार पर लिखे महीने के नाम पढ़वाए। प्राइमरी वर्ग में बिजली कनेक्शन न होने पर नाराजगी जाहिर की। बीईओ नागेंद्र चौधरी को फटकारा और स्पष्टीकरण तलब किया। कक्षा सात में पीछे बैठे बच्चों ने किताब ही नहीं निकाली थीं।
दो शिक्षक रवींद्रनाथ, सराम मिलन मिश्र और शिक्षामित्र सीमा तिवारी अनुपस्थित मिले, इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। विद्यालय के शौचालय गंदे मिले और रनिंग वाटर आपूर्ति नहीं थी। इस पर प्रधान को नोटिस जारी किया। एक सप्ताह में व्यवस्था ठीक न होने पर प्रधान के पावर सीज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


क्लास में पीछे बैठे मिले कमजोर बच्चे, शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब
डीएम करीब 09:20 बजे संजौहरा पहुंची। बीडीओ को निर्देश दिए कि स्कूल परिसर में राबिश डलवाएं। कक्षा तीन की छात्रा जानकी ने जोड़ का सवाल हल किया। इस पर सराहना कर ताली बजवाई। सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्मित यह विद्यालय भवन टपक रहा था। डीएम के पूछने पर बीईओ ने मरम्मत के लिए डिमांड भेजने की बात कही। कहा कि सभी भवनों की सूची बनाकर कार्रवाई करें। ज्यादातर कमजोर बच्चे क्लास में पीछे बैठे मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर कर शिक्षकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
-
तीन दिन पढ़ाने के बाद कराएं रिवीजन
डीएम ने दाउदपुर स्कूल के बाउंड्री के बाहर दुकानें-खोखा रखे मिलने पर नाराजगी जाहिर की। बीडीओ को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि बच्चों के शैक्षिक हित में तीन दिवस के अध्ययन के बाद पढ़ाए पाठों का रिवीजन कराया जाना जरूरी है, ताकि छात्र-छात्राएं पढ़ाई गई सामग्री को गहराई से आत्मसात कर सके। पीयर लर्निंग के माध्यम से छात्रों की दक्षता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें