फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों से सिल्ट हटाने के लिए 311 किसानों को मिले 32.55 लाख

विज्ञापन
किसान को चेक देते हुए डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल: स्रोत सूचना
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के बाढ़ प्रभावित 311 किसानों को खेतों से सिल्ट हटाने के लिए 32.55 लाख का मुआवजा दिया है। यह धनराशि पांच तहसील के किसानों को 178.78 हेक्टेयर क्षेत्रफल से सिल्ट हटाने को दी है। डीएम ने सोमवार को कुछ किसानों को मुआवजे का चेक दिया।
डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहली बार बाढ़ से खेतों में जमी सिल्ट को हटाने के लिए मुआवजा दिया गया, जो सबसे पहले लखीमपुर को मिला है। अधिकतम 18 हजार रुपये और न्यूनतम 2,200 रुपये प्रति किसान की दर से मुआवजा दिया जाता है। लखीमपुर, निघासन, धौरहरा, गोला और पलिया तहसील के किसानों को सरकार की ओर से यह तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लखीमपुर तहसील के 105 किसानों को 36.7841 हेक्टेयर क्षेत्रफल से सिल्ट हटाने के लिए 6,75,941 रुपये, निघासन के 42 किसानों को 25.8283 हेक्टेयर क्षेत्रफल से सिल्ट हटाने के लिए 4,72,407 रुपये, धौरहरा के 39 किसानों के 34.1252 हेक्टेयर सिल्ट हटाने के लिए 6,11,060 रुपये, गोला के 81 किसानों को 49.3897 हेक्टेयर क्षेत्रफल से सिल्ट हटाने के लिए 9,06,691 रुपये और पलिया के 44 किसानों को 32.7652 हेक्टेयर के लिए 5,89,773 रुपये सहायता धनराशि दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें