फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रदेश के 30 नवाचारों में जिले के दो शिक्षक हुए चयनित

Sat, 06 Sep 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संगम वर्मा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के दो शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय जगसड़ की शिक्षिका संगम वर्मा और उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरैचा विकास क्षेत्र नकहा के शिक्षक पंकज वर्मा प्रदेश स्तर पर चयनित शैक्षिक नवाचारों में शामिल हुए हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ लोकभवन में ‘उदगम पोर्टल’ और नवाचारों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा तैयार उदगम पोर्टल (यूनिफाइंग डेवलपमेंट ऑफ ग्रेट एकेडमिक माइंड्स) का उद्देश्य प्रदेशभर के शिक्षकों द्वारा किए गए शैक्षिक नवाचारों को मंच प्रदान करना है। पहले चरण में चयनित 30 नवाचारों को पुस्तक में स्थान दिया गया, जबकि इनमें से 10 नवाचारों पर लघु फिल्में बनाकर पोर्टल पर अपलोड की गईं।
कार्यक्रम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद निदेशक डॉ. गणेश कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान, सहायक निदेशक दीपा तिवारी और प्रवक्ता (शोध) डॉ. गुंजन रौतेला मौजूद रहीं। दोनों शिक्षकों ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया।

संगम वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें