फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खुटार रोड पर भटकते मिले दो रशियन सैलानी

विज्ञापन
पुलिस के साथ सैलानी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार देर रात भटकते मिले दो रशियन सैलानी लोगों के लिए कौतूहल बन गए। लोगों के एकत्र होने पर दोनों गन्ने के खेत में जा छिपे। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने उनके दस्तावेज चेक कर अगले दिन गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात एक रशियन युवक और एक युवती किसी वाहन से आकर खुटार रोड पर उतर गए। विदेशी नागरिक देख लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई तो वह सड़क किनारे लगे गन्ने के खेत में जा छिपे। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के संयोजक पीयूष शुक्ला ने उनसे बातचीत की। तब युवक ने अपना नाम रोमन और युवती ने अपना नाम मारिया उर्फ मास बताया। उनके पास नेपाल का टूरिस्ट वीजा मिला। इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने जरूरी दस्तावेज व वीजा चेक करने के बाद दोनों को गोला के एक होटल में ठहराया। अगले दिन दोनों को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों के पास नेपाल का टूरिस्ट वीजा मिला है। भाषाई समस्या के चलते दिक्कत आई थी। दस्तावेज चेक करने के बाद उन्हें एक होटल में ठहराकर अगले दिन अपने नेपाल (वनबसा) के लिए रवाना कर दिया। बताया कि दोनों के पास 2024 तक का टूरिस्ट वीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें