लखनऊ में होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र। स्रोत: स्कूल
मोहम्मदी। लखनऊ के आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए कस्बे के उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र तनिष्क जांगिड़ और आदित्य मलिक का चयन हुआ है। कोच रितिक पटेल के मार्गदर्शन में ये खिलाड़ी अलीगंज में आयोजित होने वाली सीबीएसई क्लस्टर पांच अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा, चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। संवाद