फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरवल में बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सुंदरवल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने घायलों पुलिस के मुताबिक दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हादसा गांव गोपालापुर के पास हुआ। थाना फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव परसेहरी कलां निवासी राम निवास (40) पुत्र बालकेश, अंकित (22) पुत्र नंद किशोर एक बाइक से गांव से अंदेश नगर की तरफ जा रहे थे। उधर थाना खीरी क्षेत्र के गांव मस्जिदपुरवा निवासी ऑटो चालक रौनक शेख लखीमपुर में ऑटो खड़ा कर नीमगांव थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर निवासी देशराज (35) पुत्र शत्रोहन और फूलबेहड़ के अग्गर खुर्द निवासी सुत्तन (32) पुत्र जकीउल्ला को लेकर बाइक से सुंदरवल की तरफ आ रहा था। गोपालापुर के पास दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राह़गीरों की सूचना पर सुंदरवल चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव और यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने राम निवास और रौनक शेख को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित की हालत गंभीर बताई जाती है। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तीन लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
हादसे में मौत की सूचना से परिवार में मचा कोहराम
सुंदरवल। हादसे में मौत होने की खबर जब दोनों मृतकों के गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देख महिलाएं और परिवार के अन्य लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन

डीसीएम से कुचलकर बालक की जान गई
गुलरिया। भीरा कस्बे में मंगलवार की सुबह पांच वर्षीय बालक की डीसीएम से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
कस्बा भीरा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विपिन कुमार गुप्ता का पांच साल का पुत्र आदित्य कुमार रेंजर कोठी के पास सड़क पार कर दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। अचानक लखीमपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक घटना के बाद वाहन लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने पीछा करके उसे करीब दो किमी आगे पकड़ लिया। भीरा एसओ अजय राय ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को बिजुआ अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक और डीसीएम कब्जे में ले ली है। हादसे से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
स्पीड ब्रेकर न होने से होती हैं घटनाएं
भीरा सहित आसपास गांवों के लोग बताते हैं कि लखीमपुर से पलिया तक राजमार्ग पर कहीं पर भी स्पीड ब्रेकर नहीं है, इससे चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रोड पर पड़ने वाले कस्बों में स्पीड ब्रेकर होना अति आवश्यक हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें