मोहम्मदी। सोमवार को करीब झिंगुरी पुरवा चौराहे के पास साइकिल और बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए, उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
क्षेत्र के पिपरिया मजरा बिजौली खानपुर निवासी रामसरूप (52) साइकिल से झिगुरीपुरवा चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना पसगवां के गांव जसमढ़ी निवासी कुलविंदर सिंह मोहम्मदी से पसगवां की ओर अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। पीछे से बाइक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल चालक रामस्वरूप सिर में चोट लगने से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार कुलविंदर सिंह के भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया। संवाद