फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर से जुड़ी धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आईं दो बच्चियां, एक की मौत

Sun, 18 Jan 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ट्रैक्टर वाली धान मशीन को थाने ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
भीरा। ग्राम पंचायत शाहपुर के ढकिया कला गांव में रविवार सुबह दो मासूम बच्चियां ट्रैक्टर से जुड़ी धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आ गईं। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मुस्कान (13) पुत्री सुनील और पूजा (5) पुत्री संतोष रविवार सुबह अपने घर के पीछे खेल रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर से जुड़ी धान कूटने वाली मशीन गांव में पहुंची। इस बीच वाहन अनियंत्रित हो गया। इस दौरान मुस्कान व पूजा उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल पूजा की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व धान कूटने वाली मशीन को अपने कब्जे में लेकर मुस्कान का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया है।
विज्ञापन





मृतक बच्ची की मां निशा देवी की पहली शादी सिसोरा गांव में हुई थी। पहली शादी से मुस्कान व जेनेवी दो बच्चियां पैदा हुई थीं। बाद में उनकी दूसरी शादी गांव ढकिया निवासी सुनील के साथ हुई। इसे लगभग एक वर्ष हो चुका है। सुनील के पास करीब चार बीघा जमीन है लेकिन पूरी जमीन नदी में कटान की चपेट में है। परिवार की आजीविका के लिए सुनील बाहर जाकर मजदूरी करता था। उसी से पत्नी और बच्चों का पेट भरता था।

ट्रैक्टर वाली धान मशीन को थाने ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें