फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खम्हरिया में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत

Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सीएचसी पर परिजनों से बातचीत करते सीओ यादवेंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
मितौली। खम्हरिया गांव में अलग-अलग विवादों में दो परिवारों में मातम छा गया। मारपीट की दो घटनाओं में सुधीर कुमार (32) और किशोरी लाल (60) की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना में शनिवार को खम्हरिया निवासी सुधीर कुमार (32) पुत्र रामनरायन का मोबाइल फोन पर बात कराने को लेकर गांव के डोरे लाल और पिंटू से विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों ने सुधीर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। सोमवार सुबह सुधीर ने मितौली थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। सीएचसी मितौली के चिकित्सकों ने अंदरूनी चोटों की आशंका के चलते एक्स-रे के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम हो जाने के कारण वह घर लौट आया।
देर शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। सुधीर की मौत से पत्नी, दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी घटना मंगलवार सुबह हुई। खम्हरिया निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि सोमवार रात गांव के ही श्याम किशोर और उनके पुत्रों से गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह रजनीश का छोटा भाई आदेश मामले की शिकायत करने मितौली थाने जा रहा था।
आरोप है कि रास्ते में विपक्षियों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। आदेश को पीटे जाने की जानकारी मिलने पर पिता किशोरी लाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीट दिया। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़े। इस दौरान रजनीश, उसकी मां किरन और उसके पुत्र के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
परिजन घायलों को सीएचसी मितौली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोरी लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आदेश के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सीओ ने परिजनों से ली जानकारी, गिरफ्तारी का भरोसा
दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने पर सीओ मितौली यादवेंद्र सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। सीओ ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें घटनाओं की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

सीएचसी पर परिजनों से बातचीत करते सीओ यादवेंद्र यादव। संवाद

सीएचसी पर परिजनों से बातचीत करते सीओ यादवेंद्र यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें