फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
इसी पेड़ से टकरा कर हुई बाइक चालक की मौत - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में लौखनिया पुल के पास कटे पडे़ से बाइक टकरा गई। हादसे में नैमिषारण्य (सीतापुर) निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उधर लखीमपुर-अलीगंज मार्ग पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन

-------
पेड़ से टकराकर बाइक सवार की जान गई
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के लौखनिया पुल के पास सड़क किनारे एक कटा पेड़ पड़ा था। ढखेरवा चौराहा की तरफ से आ रहे नैमिषारण्य थाना मिश्रिख (सीतापुर) निवासी कैलाश (50) की बाइक कटे पड़े से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने के कारण कैलाश काफी दूर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिश्रिख थाना पुलिस के माध्यम से मृतक के घर वालों को दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
--------------
नीलगाय से टकराई बाइक, चालक की मौत
फरधान। गांव हरिहरपुर निवासी संतोष कुमार (32) की ससुराल गांव कंचनपुर मुड़िया में हैै। वह धान के पौध की रोपाई कराने सोमवार की देर शाम ससुराल जा रहा था। लखीमपुर-अलीगंज मार्ग पर स्थित बिजली उपकेंद्र के पास बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई। हादसा रात 11 बजे हुआ। इस वजह सेे किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह पांच बजे राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा संतोष कुमार की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीखपुकार मच गई। मृतक संतोष काफी गरीब था। पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्र प्रियांशू (10), रियांशू (8) और एक पुत्री रानी (6) है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया घटना रात की है। दुर्घटना स्थल पर नीलगाय के पैरों के निशान मिले हैं।। शव पोस्टमास्टम को भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें