गौरीफंटा के सरियापारा में पकड़े गए लोग। स्रोत : एसएसबी
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी सरियापारा ने नेपाल से भारत आ रहे दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से पुराने मोबाइल फोन बड़ी मात्रा में बरामद हुए हैं। दोनों को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
39वीं वाहिनी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने बताया कि सरियापारा एसएसबी ने पिलर संख्या 745/1 से भारतीय क्षेत्र में आते दो संदिग्ध लोगों को देखा। तलाशी में उनके पास मौजूद बैग से 40 पुराने स्मार्ट फोन व एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। जानकारी करने पर वह कोई दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा सके। बताया कि नेपाल से वह पुराने मोबाइल फोन लाकर भारत में रिपेयरिंग की दुकानों पर बेचते हैं। दोनों ने अपना नाम अलीजान निवासी बोदा टांडा भीरा व सलीम निवासी पिपरिया भीरा का होना बताया। संवाद