फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल का मांस पकाते दो लोग गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अन्य आरोपी बंटी और छिंदर फरार
विज्ञापन

बांकेगंज। वन विभाग और एसटीपीएफ टीम की संयुक्त छापामारी के दौरान घर के अंदर चीतल का मांस पकाते दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों के यहां वन कर्मियों की टीम छापा मारने पहुंची इससे पहले वे फरार हो गए। वन विभाग ने गिरफ्तार आरोपियों का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान काट कर जेल भेज दिया गया।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की संपूर्णानगर रेंज में मुखबिर की सूचना पर वन कर्मियों और एसटीपीएफ (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स) के जवानों ने मजरा बाजारघाट ग्राम बैल्हा में मक्खन सिंह के घर पर रात आठ बजे करीब छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अंदर मक्खन सिंह और गुरमेज सिंह घर के अंदर भगौने में करीब डेढ़ किलो चीतल का मांस पकाते मिले। टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर जंगल से चीतल के अवैध शिकार मामले में शामिल गगराघाट निवासी दो अन्य आरोपियों बंटी और छिंदर के घर जब टीम ने छापा मारा इससे पहले मौका पाकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोनके उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वन कर्मियों की छापेमारी कार्रवाई में संपूर्णानगर जंगल से चीतल का अवैध शिकार कर उसका मांस पकाते दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदामा दर्ज कर दो गिरफ्तार हुए शिकारियों का चालान काट कर उन्हें जेल भेजा गया है। जबकि फरार हुए दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें