फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रूपए की भारतीय करेंसी के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में भारतीय करेंसी के साथ पकड़े गए नेपाली। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल सशस्त्र पुलिस और कैलाली केंद्रीय ब्यूरो टीम ने दो नेपाली युवकों को 17 लाख, 66 हजार, 750 रुपये की भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा है। इसके अलावा तस्करी कर अवैध मार्ग से ऑटो में लाए जा रहे भारी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कैलाली जिले के नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी देवराज जोशी ने बताया कि सुबह पांच बजे धनगढ़ी के पशुपति टोल में साइकिल से बाजार की ओर आते दो युवकों को रोककर तलाशी ली। उनके पास मौजूद बैग में भारी मात्रा में पांच-पांच सौ रुपये के भारतीय नोट बरामद हुए। गिनती करने पर 17 लाख, 66 हजार 750 रुपये भारतीय निकले। युवकों ने अपना नाम विवेक चंद, सरोज धामी निवासी धनगढ़ी बताया।
भारतीय करेंसी कहां से ला रहे थे और कहां ले जाई जा रही थी। इसकी पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, धनगढ़ी के बंगरा कटान से ऑटो में धनगढ़ी बाजार लाया जा रहा भारी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत चार लाख, 15 हजार रुपये बताई गई है। इसको कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें