मोहम्मदी। पुलिस ने पंद्रह महीने बाद महिला की हत्या करने वाली आरोपी महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
27 मई 2023 की सुबह चमेली देवी गांव में रिश्तेदार के यहां थीं। तभी पुत्र रमेश सिंह ने अपनी साली के सहयोग से जबरन जहर देकर उनकी हत्या कर दी थी। मृतका के पौत्र रजनीश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। विसरा जांच के लिए भेजा गया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विसरा रिपोर्ट में अल्युमिनियम फास्फाइड नाम का जहर पाया गया। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रमेश सिंह और गुड्डी देवी हत्या के मामले नामजद आरोपी थे। दोनों आरोपियों को गाजियाबाद के मोदी नगर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।