फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अहिराना में दो और घर नदी में समाये, छह कटान की जद में

विज्ञापन
पलिया के मझौरा गांव में बारिश से हुआ जलभराव।
विज्ञापन
महेवागंज/ सुंदरवल। फूलबेहड़ के अहिराना गांव में शारदा नदी का कहर और तेज हो गया है। शुक्रवार को दो और घर नदी में समा गए। छह घर कटान के जद में हैं। आबादी में कटान होने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार को सुरसतिया और छांगुर के घर भी नदी में समा गए। दर्शन सिंह और सोहित, फूलमती, संजय, अशोक, सोहन, बीरबल सहित कई लोगों के घर कटान की जद में है। पीड़ित अपना बचाखुचा सामान समेटकर सुरक्षित जगह की तलाश में जुटे रहे। उधर, नरहर के रमपुरवा गांव के पास भी नदी ने खेतों का कटान कर आबादी के करीब पहुंच गई है। दो लोगों के घर कटान के मुहाने पर हैं। नदी का कटान देख ग्रामीणों में डर का माहौल है। राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
पलिया में जलस्तर खतरे के निशान के पास
पलियाकलां। पहाड़ों पर और क्षेत्र में दोपहर 12ः30 मिनट से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शारदा नदी में बनबसा बैराज से दोपहर तीन बजे 36000 क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज किया गया है। जिसके देर रात तक आने की संभावना है। जल आयोग के मुताबिक, शारदा नदी का खतरे का निशान 154.100 सेंटीमीटर है लेकिन नदी दोपहर 01ः00 बजे नदी का जलस्तर 154.020 सेंटीमीटर पर स्थिर था। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि स्थिर जलस्तर के साथ चलने वाली लहरों से कटान की स्थिति तेज हो जाती है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर अब भी पानी भरा है। इस रोड पर आधा किलोमीटर तक दो-तीन फिट तक पानी चल रहा है। कचनारा, मटैहिया, बोझवा, दौलतापुर आदि गांवों को जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया। मझौरा में भी पानी भर गया। संवाद

पलिया के मझौरा गांव में बारिश से हुआ जलभराव।

पलिया के मझौरा गांव में बारिश से हुआ जलभराव।

पलिया के मझौरा गांव में बारिश से हुआ जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें