फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गवाही के लिए कोर्ट न आने पर सीओ की गिरफ्तारी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दलित बच्ची से दुष्कर्म के दो साल पुराने मामले में अदालत के आदेश के बाद भी गैरहाजिर रहने पर एडीजे राहुल सिंह प्रथम ने पलिया के तत्कालीन सीओ संजय नाथ तिवारी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

एडीजीसी बृजेश पांडे ने बताया कि संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में उत्तम कुमार ने एक दलित बच्ची के साथ सन् 2021 में दुष्कर्म किया था। आरोपी उत्तम जिला जेल में बंद है। इस मामले में तत्कालीन सीओ संजय नाथ तिवारी को गवाही के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन वह नहीं आए।
दूसरी ओर, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने मामले को शीघ्र निस्तारित करने के आदेश दिए हैं। इस पर एडीजे राहुल सिंह प्रथम ने अंबेडकरनगर एसपी को सीओ संजय नाथ तिवारी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। संजय वहां सीओ टांडा के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें