फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्रॉली सवार दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। शारदानगर रोड पर बुधवार रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर- ट्रॉली सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चालक और उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर भूसा बनाने वाली रीपर मशीन को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव पट्टीपुरवा निवासी सुरेश कुमार और स्वामी दयाल गांव के ही अपने साथी इदरीस और मुनीर के साथ बुधवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से जुड़ी भूसा बनाने वाली रीपर मशीन लेकर कहीं जा रहे थे। इस बीच सदर कोतवाली क्षेत्र में शारदानगर रोड पर बुढ़नापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज आवाज और चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी। चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने सुरेश (35) और इदरीस (30) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ मौके से भाग निकला। इस दौरान कुछ देर तक सड़क पर जाम लग गया। चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें