फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बालक समेत दो की मौत

Mon, 06 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबांद।
विज्ञापन
सांप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मुकरेहटा निवासी शरीफ छत पर सो रहा था। रात में उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। घर वाले हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। इकलौता पुत्र होने के कारण मृतक के घर कोहराम मच गया। उधर गांव मलिकपुर में खेलते समय सर्प के डसने से गांव निवासी पांच वर्षीय अंशुल यादव की मौत हो गई।  गांव मुकरेटा निवासी अंजुम बेगम ने बताया कि रविवार की रात वह पति 25 वर्षीय शरीफ के साथ छत पर सो रही थी। इसी बीच सर्प ने पति को काट लिया, लेकिन पति जान नहीं पाए। पति को डसने के बाद सर्प जब उनके शरीर पर रेंगा तो वह जाग गईं। उन्होंने सर्प को झटक दिया। अंजुम ने बताया कि सुबह  होने पर पति की हालत बिगड़ गई। जिस पर वह परिवार वालों के साथ पति को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। शरीफ की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। उधर गांव मलिकपुर निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र अंशुल यादव घर में खेल रहा था। इसी बीच उसे सर्प ने डस लिया। परिवार वाले झाड़ फूंक कराते रहे। इसी बीच बच्चे की हालत बिगड़ गई। घर वाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में अंशुल ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें