फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में कर्नाटक के दो पुलिसकर्मी पकड़े

Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कर्नाटक के दोनों पुलिस कर्मी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस ने कर्नाटक के दो पुलिसकर्मियों को पकड़ा है। आरोप है कि दोनों नेपाल के दोधरा चांदनी गांव में कर्नाटक में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए बिना अनुमति उसके घर में घुस गए थे। घटना शनिवार की है।
विज्ञापन

कंचनपुर जिला पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक और प्रवक्ता टेक बहादुर रावत ने बताया कि कर्नाटक पुलिस के उप निरीक्षक सतीश एमआर और सिपाही अलफ़ाब आर एस सादे लिबास में शंकर लुहार के घर में घुसे थे। शंकर लुहार कर्नाटक में एक मामले में वांछित है।
दोनों ने घर की तलाशी ली और लुहार की बेटी से पूछताछ की। घर में शोर सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों भारतीय पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। इसके बाद नेपाल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रावत ने बताया कि कर्नाटक पुलिस ने शंकर लुहार के बारे में नेपाल पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। गिरफ्तारी के लिए अनुमति भी नहीं ली गई थी। दोनों पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके आदेश के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें