मोहम्मदी-गोला मार्ग पर लखा गुरुद्वारे के पास हादसा
कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार पहली घटना मोहम्मदी-गोला मार्ग पर लखा गुरुद्वारे के पास रविवार सुबह पौने सात बजे हुई। एक बाइक पर सवार तीन लोग गोला के गांव खड़रहिया से बारात से वापस आ रहे थे। बाइक मोहम्मदी कोतवाली गांव के अजवापुर के बब्लू पुत्र हेमनाथ 25 चला रहा था, जबकि बाइक पर शाहजहांपुर के थाना कांट के गांव खुटरिया निवासी 25 वर्षीय बीसीकरन पुत्र रघुनंदन अरुणपाल उर्फ भूरे पुत्र आशाराम 25 बैठे थे। तीनों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। बताते हैं कि लखा गुरुद्वारे के पास सामने से आ रही मारुति कार से बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक चालक बब्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीसीकरन और अरुणपाल उर्फ भूरे, मारुति कार चालक 28 वर्षीय ज्ञानी निवासी परवस्तनगर जख्मी हो गए। सूचना पर रेहरिया चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने बब्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां अरुणपाल उर्फ भूरे की भी मौत हो गई। उधर दूसरी घटना हरीनगर- अमीरनगर कुंभी मार्ग पर रविवार करीब दो बजे हुई। हरीनगर गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार शुभम पुत्र मनोज 25, पंकज पुत्र संतोष मिश्रा 35, रवनीत पुत्र हरभजन सिंह 25, सचिन पुत्र बब्बू 20, वालिस पुत्र जंडैल 21, घायल जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने सभी को शाहजहांपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। सभी घायल बरेली के बताए जा रहे हैं।